कुर्रिया कलां में कोंचेश्वर थान पर हनुमान मंदिर की स्थापना दिवस पर आयोजित भंडारा में प्रसाद ग्र
कुर्रियाकलां। गांव के कोंचेश्वर महादेव स्थान पर बने हनुमान मंदिर का पांचवां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर को गुब्बारों एवं फूलमालाओं से सजाकर हनुमान जी की पूजा-अर्चना की।
बाद में केक काटकर भंडारा आयोजित किया गया। पांच वर्ष पूर्व आज ही के दिन मंदिर में बजरंगबली की मूर्ति की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। आयोजकों ने मावा का केक काटकर उसका प्रसाद वितरित किया। बाद में भंडारा करके सर्वप्रथम कन्याओं को भोज कराकर उन्हें दान-दक्षिणा भेंट की। बाद में भंडारे में ग्रामीणों समेत राहगीरों ने पूरी-सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में मुकेश वर्मा, अमित अवस्थी, ब्रजेश मिश्रा, कृष्णा वर्मा, नवीन मिश्रा आदि का सहयोग रहा। संवाद