फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पौधरोपण अभियान में शामिल होने विश्वविद्यालय आएंगे वन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री अरुण सक्सेना जुलाई के पहले सप्ताह में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति पुष्पेंद्र बहादुर सिंह के आमंत्रण को स्वीकार किया है। वह पौधरोपण अभियान में शामिल होंगे।
विज्ञापन

भेंट के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और पर्यावरणीय गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने परिसर में संचालित हरित परिसर और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पहल की जानकारी दी। वन राज्य मंत्री विद्यार्थियों और शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने वाले कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। कुलपति पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पौधरोपण जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना को मजबूत करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें