फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वन विभाग ने फसल जोतवा कर कब्जामुक्त कराई जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। ग्राम पंचायत अख्तियारपुर में खन्नौत नदी के फगुनिहाई घाट के पास वन विभाग ने कई वर्ष से अवैध रूप से जोती जा रही अपनी 19.04 हेक्टेयर जमीन मंगलवार को कब्जामुक्त करा ली। एसडीएम चित्रा निर्वाल के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस के साथ वन विभाग टीम ने जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को हैरो लगे हुए ट्रैक्टर से जोतवा दी। इस दौरान जमीन पर कब्जा जमाए किसानों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

गांव के दारा सिंह, लक्खा सिंह, रंजीत सिंह बिट्टू, सतनाम सिंह, बिंदर सिंह, मंगा सिंह आदि किसानों ने बताया कि वह करीब 30 लोग यह जमीन कई वर्ष से जोत रहे थे। किसानों का आरोप है कि जमीन को लेकर एसडीएम कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा था। इसके बावजूद फसल उजाड़ने से पहले उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया।
फसल नष्ट होने से उन्हें काफी नुकसान हो गया है। एसडीएम ने बताया कि जिस जमीन से फसल उजाड़ी गई है, वह पीलीभीत टाइगर रिजर्व की है। डीएफओ की ओर से जिला प्रशासन से अपनी जमीन पर अवैध कब्जा बताते हुए खाली कराने की मांग की गई थी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई करते हुए लगभग 19-20 हेक्टेयर जमीन को खाली करा लिया गया है। किसान अपने पक्ष में जमीन के स्वामित्व को लेकर कोई कागजात नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें