फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पांच सर्वोच्च करदाता को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
शाहजहांपुर में दानवीर भामाशाह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते पदा​धिकारी। स्र
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्यकर विभाग व जिला प्रशासन की ओर से भामाशाह जयंती पर व्यापार कल्याण दिवस कार्यक्रम का आयोजन ओसीएफ क्लब में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता व एडीएम अरविंद कुमार ने दीप जलाकर किया। अतिथियों ने पांच सर्वाेच्च करदाता दीपक कुमार, मोहम्मद आफताब, उमेश पाठक, नितिन गुप्ता, हर्षित को प्रमाणपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। नोडल अधिकारी उपायुक्त राज्यकर प्रवेश तोमर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पिछले साल से भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था।
उन्होंने व्यापारी द्वारा जमा कर को राष्ट्र के विकास व सुरक्षा के लिए सबसे अहम बताया। व्यापारी नेता कुलदीप सिंह दुआ ने राज्य सरकार के व्यापार कल्याण दिवस मनाने के कदम को ऐतिहासिक बताया। सचिन बाथम, वीरपाल गोल्डी, प्रदीप गुप्ता ने व्यापारियों के कल्याण के लिए सरकार की पहल का स्वागत किया। उपायुक्त कपिल कुमार, श्यामाकांत यादव, आनंद कुमार, योगेंद्र कुमार, मोहित भारद्वाज, संजू राय, भावना चन्द्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन






व्यापारी समाज ने हमेशा सामाजिक कार्यों में किया सहयोग



शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल ने दानवीर भामाशाह की जयंती व्यापारिक कल्याण दिवस के रूप में जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता के प्रतिष्ठान पर मनाई। व्यापारियों ने भामाशाह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि दानवीर भामाशाह की प्रेरणा से व्यापारी समाज ने हमेशा सभी सामाजिक कार्य में सहयोग दिया। कोरोना काल में व्यापारियों ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की भरपूर सेवा की। नगराध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष इस दिन को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में घोषित करके व्यापारियों का सम्मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री नाजिम खां, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, नगर महामंत्री अतुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतनाम सिंह चावला, रोहित अग्रवाल, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में दानवीर भामाशाह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते पदाधिकारी। स्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें