फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्हू छप्पर में लगी आग, लाखों की राब जली

Thu, 23 Mar 2017 10:55 PM IST
शाहजहांपुर, ब्यूरो
विज्ञापन
कोल्हू छप्पर में लगी आग, लाखों की राब जली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 कोल्हू छप्पर में आग लगने से 80 कुन्तल राब खाक हो गई। आग से नष्ट हुई राब की कीमत  लगभग एक लाख 75 हजार रूपये बताई गई है। इस आगजनी में छप्पर में सो रहा किशोर बाल-बाल बच गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

निगोही कस्वे का रहने वाला राजबहादुर गांव पतराजपुर में गन्ना कोल्हू चला कर राब बनाने का कारोबार करते है। 22 मार्च शाम नौ बजे कोल्हू के निकट सो गये और उनका 17 वर्षीय पुत्र दीपक छप्पर में सो गया। रात लगभग तीन बजे अचानक छप्पर में आग गई और छप्पर जलने लगा। बमुश्किल बाइक व दीपक को छप्पर से बाहर निकाला। छप्पर में रखी 80 क्विंटल राब जिसकी कीमत लगभग एक लाख 75 हजार थी। वह जलकर खाक हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें