मीरानपुर कटरा। परशुरामपुरी गांव में भूसा व्यापारी नेकपाल वर्मा के घर के कमरे में बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। उस वक्त वह भूसे की बिक्री करने बरेली गए थे और उनकी पत्नी तथा बच्चे दूसरे घर में बंधे पशुओं को चारा-पानी देने गए थे। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।
घर के अंदर से आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने शोर करने के साथ विद्युत उपकेंद्र को सूचना देकर गांव की बिजली आपूर्ति बंद कराई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से घरेलू सामान और अनाज समेत घर में रखे 20 हजार रुपये भी जल गए। नेकपाल के अनुसार आग से पत्नी के लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी जलकर खराब हो गए। संवाद