फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 224 बीघा गेहूं जलकर राख

Tue, 12 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार दोपहर भूसी बना रही मशीन से आग लग जाने से 17 किसानों का 224 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। कई गांवों के किसानों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। फसल जल जाने पर किसानों ने तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। सोमवार को गांव केसरपुर के पास एक व्यक्ति रीपर से भूसा बनवा रहा था। अचानक रीपर से निकली चिंगारी से नरई में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने थेाड़ी ही देर में रौद्र रूप धारण कर लिया। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। आग ने गांव नवदिया नवाजपुर के लोगों के गेहूं के खेतों को चपेट में ले लिया। आग बुझाने के सारे प्रयास विफल हो गए तो फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। इस दौरान आसपास के तमाम फार्मर पावर स्प्रे मशीन और ट्रैक्टर आदि लेकर मौके पर पहुंचे। खड़ी फसल की जुताई करने के साथ ही पानी का छिड़काव करने के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। तब तक 224 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। आग से गांव नवदिया नवाजपुर के लियाकत के 12, इलियास के पांच, हयात के पांच, आबिद के 30, खालिद के 30, ताहिर के 12, तारिक के 30, परसादी के छह, लक्ष्मन के छह, बख्खे के छह, गोवर्धन के छह, ग्यासू के 11, हसीबू के 20, रफीक के पांच, मसीबू के नौ और महबूब के 11 बीघा गेहूं की फसल जल गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने तक लोग आग बुझा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें