डीएम विजय किरन आनंद ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में जन सुनवाई प्रकोष्ठ का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर एडीएम मुनेंद्र नाथ उपाध्याय व पीके श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि शिकायत सेल प्रतिदिन प्रात: छह बजे से रात दस बजे तक दो पालियों में संचालित किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की शिकायत शिकायत सेल के फोन नंबर 05842-220017, 220018 और 220019 पर कर सकता है। शिकायत कर्ता इन नंबरों पर अपना नाम-पता, मोबाइल नंबर, तहसील, शिकायत के प्रकार आदि विवरण देंगे, जिसे कंप्यूटर ऑपरेटर नोट करके फीड करेंगे। ए श्रेणी की अति आवश्यक शिकायतें 24 घंटे में, बी श्रेणी में शामिल जमीन व राजस्व से संबंधित मामले तीन दिन में और सी श्रेणी की मांग पत्र आदि से संबंधित शिकायतें एक सप्ताह में निस्तारित कराई जाएंगी। इसी शिकायत सेल से ग्राम स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की मॉनीटरिंग की जाएगी।