फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वित्त मंत्री ने चार संपर्क मार्गों के निर्माण का किया शिलान्यास

विज्ञापन
शाहजहांपुर में उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम बनाने के लिए वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने चार संपर्क मार्गों के नवनिर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार सड़क और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता से बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। बिलरिया बसुलिया मार्ग से ददिउरा तक 0.450 किलोमीटर मार्ग का निर्माण 82.21 लाख रुपये, हथौड़िया की कृष्ण विहार कॉलोनी में 0.375 किलोमीटर मार्ग का निर्माण 82.77 लाख रुपये, बड़ावन लधौली से बिझाड़ा के 1.250 किलोमीटर मार्ग का निर्माण 1.20 करोड़ रुपये और पुवायां मार्ग से बारापुर तक 1.80 किलोमीटर मार्ग का निर्माण दो करोड़ रुपये की लागत से होगा। कार्यक्रम का संचालन इंदु अजनबी ने किया। एमएलसी सुधीर गुप्ता समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें