फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नहर में उफान से खेतों में भरा पानी, फसलें डूबीं

विज्ञापन
देवकली के ग्राम भौर खेड़ा जिगनिया में बाढ़ के पानी में फंसी बाइक निकलवाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
देवकली। शारदा नहर में उफान बढ़ने से पानी दोनों पटरियों के ऊपर से बहकर बुधवार को आसपास के तमाम खेतों में भर गया। इस कारण तमाम किसानों की कई फसलें डूब गईं हैं।
विज्ञापन


पानी खेतों से होकर गांव भौरखेड़ा जिगनिया की आबादी की ओर बढ़ने पर ग्रामीणाें ने संपर्क मार्ग काटकर पानी निकालने का रास्ता बनाया, लेकिन इससे ग्रामीणों को आवागमन की दिक्कत हो गई है। गांव के कृष्ण कुमार, लालता प्रसाद, विश्वनाथ आदि ने बताया कि गांव के पूर्व में बमुश्किल 500 मीटर की दूरी पर शारदा नहर होने से उसका पानी गांव के चारों तरफ भर गया है। संवाद





रामगंगा की बाढ़ में बहीं पांच भैंसों की मौत







जैतीपुर। गढ़ियारंगीन क्षेत्र के गांव डभौरा निवासी लखपत की पांच भैंसों की बुधवार की सुबह रामगंगा में आई बाढ़ के तेज बहाव में फंसकर मौत हो गई। लखपत ने बताया कि वह बुधवार को दिन में 11 बजे अपनी भैंसें चराने ले गए थे। रामगंगा की कटरी में डतरने पर भैंसें तेज बहाव में बह गईं। तेज बहाव में बहते हुए भैंसें गौंटिया अंतू गांव की पुलिया के पास झाड़ियों में फंस गई। बाहर निकाले जाने पर सभी भैंसों की मौत हो चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें