फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मकसूदापुर के गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया बैसाखी का पर्व

विज्ञापन
मकसूदापुर गुरुद्वारे में गुरु की महिमा का बखान करते रागी जत्थे। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
पुवायां। बंडा के गांव मकसूदापुर स्थित गुरुद्वारे में खालसा सजना दिवस बैसाखी पर्व को धूमधाम से मनाया गया। नगर कीर्तन यात्रा के बाद मंगलवार रात में रागी और कथावाचक कीर्तन जत्थों ने गुरु महिमा का बखान कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

गांव मकसूदापुर के गुरुद्वारे में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी को फूलों से सजे सिंहासन पर विराजमान किया गया था। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर पुण्य लाभ अर्जित किया। पंजाब से आए टाढ़ी जत्थे में बीबी दिलेर कौर, कविशरी जत्थे में पूरनपुर के बलविंदर सिंह, पीलीभीत के कथावाचक ज्ञानी गुरुमुख सिंह, मीरी पीरी स्कूल के बच्चों ने गुरु महिमा का बखान किया।
पंजाब के सुरसिंह के पंथ खालसा गतका अखाड़ा के बाबा विधीचंद की टीम ने अपनी शस्त्र विद्या के जौहर दिखाए। गुरुद्वारे के ग्रंथी बाबा प्रेम सिंह ने आनंद साहिब जी का पाठ पढ़ने के बाद अरदास कर कार्यक्रम का समापन किया। रात में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने गुरु का लंगर छका।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दविंदर सिंह, सतनाम सिंह, अजायब सिंह, मेजर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह, जगजीत सिंह, सुरजीत सिंह, महल सिंह, जसविंदर सिंह सहित क्षेत्र की संगत का विशेष सहयोग रहा। मंच का संचालन हरनेक सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें