फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 78,921 परीक्षार्थियाें की किस्मत का फैसला आज

Thu, 24 Apr 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। परिषद से घोषणा होने के बाद छात्र-छात्राओं के दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं। विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2025 की परीक्षा को 24 फरवरी से 12 मार्च के मध्य 126 केंद्रों पर कराया गया था। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में दसवीं में 41110 और बारहवीं में 37811 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के बाद अब परिणाम की घड़ी आ गई है। बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल की दोपहर को परीक्षा परिणाम घोषित करने की बात कही है। इसके बाद से 78,921 परीक्षार्थियों की दिल की धड़कन बढ़ गई हैं। वह भगवान से उत्तीर्ण होने की प्रार्थना कर रहे हैं। कुछ छात्रों को अनुत्तीर्ण होने का डर भी सता रहा है। वहीं, दूसरी ओर स्कूलों ने छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल जारी होने को देखते हुए कॉलेज बुलाया है।

-

परीक्षा परिणाम के लिए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं हैं। यदि किसी के अंक कम रह जाते हैं तो मायूस होने की आवश्यकता नहीं है। मेहनत कर अच्छा मुकाम हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरिवंश कुमार, डीआईओएस
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें