फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मस्जिद मार्ग पर नाला की सफाई नहीं होने से रोजेदार बेहद परेशान

विज्ञापन
निगोही में बस्ती गौंटिया में नूरी म​स्जिद मार्ग पर गंदगी से भरा नाला। संवाद
विज्ञापन
निगोही। रमजान माह में नगर पंचायत के जिम्मेदार लाेग सफाई व्यवस्था के संबंध में उदासीन बने हुए हैं। वार्ड नंबर 12 नई बस्ती गौंटिया में नूरी मस्जिद मार्ग के किनारे गंदगी से लबरेज नाला सफाई व्यवस्था में लापरवाही का प्रमाण बना हुआ है।
विज्ञापन

नाले की लंबे समय से सफाई नहीं होने से करीब छह फुट तक गाद जमा हो गई है। इस वजह से नाला ऊपर तक गंदगी से पट चुका है। नाले में घरों के पानी की निकासी बढ़ने पर गंदा पानी मार्ग पर आ जाता है। इसी मार्ग से होकर रोजेदार नमाज पढ़ने मस्जिद जाते हैं। नाले से उठती दुर्गंध के कारण नमाजियों की इबादत में भी खलल पैदा हो रहा है।
नाले से कुछ दूरी पर रह रहे वार्ड सदस्य मुमताज मियां के अनुसार कई बार लिखित और मौखिक रूप से अधिकारियों से मांग कर चुके हैं। अधिकारी मौके पर भी आए, लेकिन नाले की सफाई नहीं हाे सकी। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश के अनुसार वह जल्द ही स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सफाई कार्य कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें