देवकली। गांव के अवधेश सिंह के कमरे का लिंटर शुक्रवार की शाम अचानक भरभराकर ढह गया। कमरे में रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर टूट गया, लेकिन परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।
अवधेश ने बताया कि घर के पुराने कमरे का लिंटर जिस समय ढहा,उस वक्त उनकी पत्नी पिंकी देवी कमरे के बाहर खाना बना रही थी। घर के अन्य सदस्य भी बाहर थे। इसलिए परिवार के लोग मलबे की चपेट में आने से बच गए, लेकिन कमरे में रखा रखा बेड, कुर्सी, अलमारी आदि घरेलू सामान दब जाने से काफी नुकसान हो गया। उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक कोई सरकारी आवास भी नहीं मिला है। वह जर्जर कमरे में गुजारा कर रहे थे, लेकिन उसकी छत भी ढह जाने से परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। उन्होंने ब्लॉक के अधिकारियों और क्षेत्रीय लेखपाल से आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई है। संवाद