फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाथ जोड़कर मिन्नतें करते रहे परिवार वाले, पर आंखों के सामने गोली मारकर कर दी हत्या

Mon, 17 Mar 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक राजकुमार के भाई धनपाल ने घटना की जानकारी दी। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
कांट/शाहजहांपुर। 17 साल पहले रायफल चोरी की रंजिश का बदला आरोपियों ने अब लिया है। असलहों से लैस हमलावर उसे पकड़कर ले गए और जमकर पीटा। मृतक के भाई महेश ने बताया कि वह और परिवार के सदस्य हाथ जोड़कर आरोपियों से मिन्नतें करते रहे, लेकिन आंखों के सामने गोली मार दी गई।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में आरोपी पक्ष के घर से बंदूक व सामान चोरी हो गया था। पुलिस ने चोरी के मामले में राजकुमार व उसके बहनोई को जेल भेजा था। उसके बाद पुलिस ने कुछ सामान बरामद किया था, लेकिन आरोपी पक्ष की रायफल नहीं मिली थी। इसके बाद दोनों पक्षों में कोई विवाद नहीं हुआ। गांव में रंजिश के चलते राजकुमार ने गांव छोड़ दिया और अपनी ससुराल में जाकर रहने लगा। वह काफी कम यहां आता था। राजकुमार पक्ष को लग रहा था कि अब सब सामान्य हो गया है, लेकिन दूसरे पक्ष ने बदले की ठान रखी थी। होली के मौके पर राजकुमार घर आया तो हमलावर उसे जबरन पकड़ ले गए। मारपीट होने पर महेश व अन्य परिजन भी आ गए। महेश ने रोते हुए बताया कि वह भाई को छोड़ने के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन आंखों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई।

राजकुमार को पीटते हुए गांव में घुमाने का आरोप
-पोस्टमॉर्टम हाउस पर भाई धनपाल ने आरोप लगाया कि राजकुमार को पीटकर गांव में घुमाया। उसे लाठी-डंडों से पीटा गया। तालाब के पास ले जाकर पैरों में गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


दो सगे भाई समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज
- भाई धनपाल की तहरीर पर पुलिस ने गांव के शिवराज, उसके भाई जगपाल, जगपाल के बेटे पवन, हंसू, ब्रजेश व गांव के छविराम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि सभी ने एक राय होकर हथियारों से लैस होकर हमला कर राजकुमार को मार डाला।
-
भाई के निधन के बाद थी पहली होली
- राजकुमार के भाई नन्हें का निधन हो गया था। इस बार नन्हें की होली थी, इसलिए राजकुमार होली पर घर आया हुआ था। उसकी मौत से पत्नी दिव्यांग हैं। बड़ी बेटी शिवानी और छोटा बेटा रमन है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक राजकुमार के भाई धनपाल ने घटना की जानकारी दी। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें