फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रेमी के साथ आई युवती को घरवालों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। मिर्जापुर क्षेत्र के एक गांव से अपने रिश्तेदार प्रेमी के साथ जा रही युवती को शुक्रवार को दोपहर नगर के मुख्य चौराहे पर उसके परिजनों ने पकड़ लिया। इस दौरान परिजन युवती को घर ले जाने के लिए जबरदस्ती करने लगे, जबकि युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस युवक-युवती को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। युवती के परिजन भी वहीं पहुंच गए। बताते हैं कि उत्तराखंड के एक जिले में रहने वाले युवक की मिर्जापुर के एक गांव में रिश्तेदार हैं। वहां आने जाने के दौरान युवक का रिश्तेदार की बेटी से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। शुक्रवार को युवक गांव पहुंचा और घरवालों की निगाह बचाकर युवती को साथ ले आया।
दोपहर को दोनों मुख्य चौराहे पर कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगे। इसी दौरान युवती के घरवाले भी पहुंच गए। युवती यह कहते हुए युवक के साथ जाने की जिद कर रही है कि वह तीन माह की गर्भवती है और उसी से शादी करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें