फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परिवार आंगन में सोता रहा...चोर लाखों का माल ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। चोरों ने सोमवार रात इस्माइलपुर नवादा गांव में एक मकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। परिवार वाले आंगन में सोते रह गए और चोर कमरे में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चुरा ले गए। मंगलवार सुबह फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते सोमवार रात राजेश कुमार शर्मा परिवार के लोगों के साथ आंगन में सो रहे थे। इस बीच दीवार फांदकर चोर उनके मकान में घुस आए। कमरों के ताले तोड़कर अंदर घुसकर अलमारियों का लॉक तोड़ दिया। मंगलवार की सुबह आंख खुलने पर राजेश कुमार व उनके परिवार के लोगों के होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई।
राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि चोर 15 हजार रुपये, चांदी के छह सिक्के, एक चांदी की कटोरी, छह जोड़ी चांदी की पायल, सोने के टॉप्स चुरा ले गए हैं। वहीं, राजेश शर्मा के भाई प्रभाकर शर्मा ने बताया कि चोर 50 हजार रुपये, चार जोड़ी पायल, बच्चों की करधनी, खड़वे, चार सोने की अंगूठी, एक मांग टीका, एक सोने की चेन, दो जोड़ी झुमकी चुरा ले गए हैं। इंस्पेक्टर क्राइम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन



घर में रखे बैग से आभूषण चोरी, रिपोर्ट दर्ज



जैतीपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के मड़ई निवासी रीना ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 13 जून की शाम पांच बजे वह गांव में अपनी भाभी के घर गईं थीं। वापस घर आईं तो देखा कि अलमारी में रखा बैग गायब था। बैग में टीका, पेंडल, बेसर, मंगलसूत्र, पायल, हाथ फूल, कमर बिछुआ रखा था। जानकारी हुई कि गांव की खुशबू उसके पीछे घर आई थी। उसे घर से निकलते हुए गांव की रहने वाली माया ने देखा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें