फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शहीदों की कहानी, चित्रों की जुबानी प्रदर्शनी का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नूरी मरकज में गणतंत्र दिवस पर लगाई शहीदों की कहानी चित्रों की जुबानी चित्र प्रदर्शनी का समापन हो गया। अंतिम दिन वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में रखे क्रांतिकारियों के दुर्लभ चित्रों व पुस्तकों और शहीदों की जानकारियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि नूरी मरकज में दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी कई वर्षों से गणतंत्र दिवस के मौके पर लगाई जाती है। यह संस्था का सराहनीय प्रयास है। इनसे हमारे युवाओं को सीख लेने की जरूरत है। नूरी मरकज अध्यक्ष हाजी इम्तियाज अली खां ने कहा कि नूरी मरकज में सहजे गए काकोरी ट्रेन एक्शन से सम्बंधित 17 दुर्लभ चित्रों को शहीद संग्रहालय को भेंट करेंगे।
कार्यक्रम में इजहारूल हक खान मियां, डाॅ. मसूद अख्तर खां, मौलाना शरीफ खां, शहर काजी सैयद सैफ हसन, मुनीश सिंह परिहार, पार्षद लालू पुजारी, मौलाना अब्दुल वकील, सरदार जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें