फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों का परीक्षा परिणाम रहा बेहतर

Sun, 21 Apr 2024 04:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के विद्यार्थियों ने शहर से बेहतर परिणाम दिया।
विज्ञापन


जिले में हाईस्कूल के टॉपर में पहले स्थान पर तिलहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र जितिन गंगवार रहे। उन्होंने प्रदेश स्तर पर टॉप टेन में भी जगह बनाई। टॉपरों की सूची में दूसरे नंबर पर शहर के रेती रोड पर स्थित संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा शगुन सिंह रहीं। तीसरे नंबर पर डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा श्रेया यादव और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिलहर के छात्र आदित्य राजपूत हैं।
टॉप चार से लेकर दस तक की सूची में शहर से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। अकेले निगोही के विद्यालयों से आठ विद्यार्थियों ने टॉप टेन में स्थान बनाया है। इंटरमीडिएट में निगोही से सर्वहितैषी इंटर कॉलेज की छात्रा अनामिका वर्मा जिला स्तर पर टॉपर रहीं हैं। दूसरे नंबर पर जलालाबाद के एआरएमएसवीएम इंटर कॉलेज की समीक्षा सिंह, कांट के विनोबा भावे इंटर कॉलेज के पुलकित सक्सेना, पीआर दयाल इंटर कॉलेज चिलौआ के सतेंद्र कुमार, एआरएमएसवीएम इंटर कॉलेज जलालाबाद की अनुष्का गुप्ता टॉप तीन में हैं।
विज्ञापन

अल्हागंज के चिलौआ में स्थित पीआर दयाल इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के तीन विद्यार्थी टॉपरों में शामिल हैं। जलालाबाद और तिलहर के दो विद्यार्थी हैं। शहरी क्षेत्र के भी तीन विद्यार्थी टॉप टेन की सूची में हैं।

संजय कुमार स्कूल में हाईस्कूल का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत
- रेती रोड स्थित संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में 94.05 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। इंटरमीडिएट की छात्रा शगुन सिंह ने 95.60 प्रतिशत अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान पाया। छात्र सत्यम यादव ने 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय स्तर पर इंटरमीडिएट में टॉप किया है। इनके अलावा इंटर के कुल नौ और हाईस्कूल के 15 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य बसंत लाल ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

-
डॉ. सुदामा प्रसाद में हाईस्कूल का 99.9 और इंटर का 98.87 प्रतिशत रहा रिजल्ट
- डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 124 छात्राओं में से 123 ने परीक्षा पास कर ली। परीक्षा परिणाम 99.9 प्रतिशत रहा। सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं में श्रेया यादव ने 96, आध्या पांडेय ने 93.83, सल्तनत ने 93.50, रीतिका यादव ने 90.67 एवं तनुश्री वर्मा ने 90.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटर की 177 छात्राओं में से 175 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। परीक्षाफल 98.87 प्रतिशत रहा। उमरा नकीब ने 94.60, अदिति सक्सेना ने 92.40, काजल पाल 90.20, नीलाक्षी सिंह ने 89.20, जीनिया श्रीवास्तव ने 89 प्रतिशत अंक पाये हैं। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, प्रबंधक राजेश कुमार शर्मा तथा प्रधानाचार्या डॉ. राखी मिश्रा ने छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें