फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हनुमान जी की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया

विज्ञापन
जीआईसी के खेल मैदान पर कथा सुनाते कथाव्यास प्रशांत प्रभु। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कथा व्यास प्रशांत प्रभु ने जीआईसी खेल मैदान पर शिव महापुराण कथा में हनुमानजी के जन्म के उद्देश्य, बाल लीलाओं और प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अनन्य भक्ति का विस्तार से वर्णन किया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि हनुमानजी भगवान शिव के अंशावतार हैं। उनका अवतरण धर्म की रक्षा, अधर्म के विनाश और प्रभु श्रीराम की सेवा के लिए हुआ। हनुमानजी ने अपने जीवन में भक्ति, शक्ति, बुद्धि और समर्पण का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया, जो आज भी प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा देता है। कथा में व्यासपीठ का पूजन आचार्य विवेकानंद शास्त्री ने कराया। आरती पूजन में अवधेश मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, मुनेश्वर सिंह, गौरव त्रिपाठी, नीरज वाजपेयी आदि मौजूद रहे। संवाद

बारिश के कारण पूजन कार्यक्रम निरस्त
शेषावतार महर्षि पतंजलि के प्रादुर्भाव दिवस का कार्यक्रम सोमवार की सुबह हुई बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया। योग विज्ञान केंद्र के संस्थापक डॉ.अवधेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को आर्य महिला डिग्री कॉलेज में सुबह छह बजे से कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें