फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अतिक्रमण तो हट गया, लेकिन खंभे जस के तस ... अब हादसे का डर

विज्ञापन
ईदगाह रोड पर सड़क के बीच में लगे बिजली के खंभे। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महानगर के सुंदरीकरण की राह में आधी सड़क घेरकर लगे बिजली के खंभे बाधक बन रहे हैं। सड़कों को अतिक्रमण से तो नगर निगम के जिम्मेदारों ने मुक्त करा दिया, लेकिन बिजली के खंभों को हटाने की जरूरत नहीं समझी। इसके चलते अब हादसे का डर बना रहता है। सर्दी में कोहरा होने पर सबसे ज्यादा दुर्घटना की आशंका रहेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में महानगर बनने के बाद शहर की सड़काें को चौड़ा करने के लिए अभियान शुरू किया गया था। बिजली के खंभों की आड़ में अवैध रूप से किए कब्जे हटा दिए गए। सड़कें चौड़ी कर दीं गईं, लेकिन बिजली के खंभों को हटाने की जरूरत नहीं समझी गई। अब इन खंभों की वजह से आए दिन हादसे डर बना रहता है। बावजूद इसके खंभों का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। बिजली निगम ने भी खंभों व लाइनो को शिफ्ट करने से हाथ खड़े करते हुए दूसरे विभागों के पाले में गेंद सरका दी है।

वर्षों से नहीं हटाए गए खंभे
कुछ वर्षों पहले तक रोडवेज बस अड्डे से महिला थाने तक अतिक्रमण के कारण निकलना मुश्किल था। खंभों की आड़ में दोनों ओर लाइन से दुकानें थीं। नगर निगम ने अतिक्रमण हटाकर सड़क खाली करा दी, लेकिन खंभे नहीं हटवाए। अब यह खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन


कई स्थानों पर लगे है खंभे
टाउन हाल में सूचना विभाग के सामने खंभे को हटवा दिया, लेकिन हटाए गए खंभे का एक हिस्सा अब भी उभरा हुआ है। कई बार बाइक, स्कूटी या साइकिल इससे टकराकर गिर पड़ती है। इसी तरह लाल इमली चौराहा, निशात सिनेमा, ईदगाह रोड, हनुमत धाम, विसरात रोड समेत कई स्थानों पर खंभे सड़क के बीच में होने के चलते आए दिन जाम की समस्या रहती है, साथ ही हादसे का डर भी बना रहता है।

जिस विभाग की सड़क है। खंभे हटाने के लिए उसे संज्ञान लेना चाहिए। वह एस्टीमेट का भुगतान करेगा तो खंभे हटवा दिए जाएंगे। बिजली निगम के पास इस तरह के कार्य के लिए कोई बजट नहीं है।
- जागेश कुमार, एसई, विद्युत निगम

ईदगाह रोड पर सड़क के बीच में लगे बिजली के खंभे। संवाद

ईदगाह रोड पर सड़क के बीच में लगे बिजली के खंभे। संवाद

ईदगाह रोड पर सड़क के बीच में लगे बिजली के खंभे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें