जैतीपुर। ग्राम पंचायत पलिहुरा के गांव जिगनिया निवासी बुजुर्ग धर्मपाल पिछले चार वर्ष से वृद्धावस्था पेंशन बंद होने के कारण परेशान हैं। उनका आरोप है कि समाज कल्याण विभाग से मालूमात कराने पर पता चला कि अधिकारियों ने उन्हें कागजाें में मृत घोषित कर दिया है और इसी वजह से उनकी पेंशन रोक दी गई है।
धर्मपाल एक झोंपड़ी में अकेले रहते हैं और उनके जीवनयापन का कोई अन्य साधन भी नहीं है। उन्हाेंने बताया कि पेंशन बंद होने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि पेंशन दोबारा शुरू करवाने के लिए जिले से लेकर ब्लॉक मुख्यालय तक कई चक्कर लगाए, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। खंड विकास अधिकारी मनीष दत्त का कहना है कि मामले की जांच कराकर बुजुर्ग की पेंशन जल्द शुरू कराई जाएगी।