फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पहाड़ों पर बर्फबारी का दिखा असर...न्यूनतम पारा तीन डिग्री लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पछुआ हवा चलने और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण न्यूनतम पारा तीन डिग्री लुढ़क गया। तापमान घटने से रात में सर्दी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट आई है। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक पछुआ और बर्फबारी के असर से शुक्रवार को भी तापमान गिरने के आसार हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 15 मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 14 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। पछुआ हवा चलने से बृहस्पतिवार को तापमान में गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें