फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीजे का सामान लेकर भाग गया ई-रिक्शा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। हरदोई बाइपास चौराहे से गत सोमवार को भीड़ का फायदा उठाकर एक ई-रिक्शा चालक मोहल्ला बाबूजई निवासी डीजे संचालक मोहम्मद फराज का करीब 20 हजार रुपये का सामान लेकर भाग गया। उन्हाेंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत 30 नवंबर को रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गुवारी गांव में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे बजाने के बाद एक दिसंबर को ई-रिक्शा से डीजे का सामान लेकर जा रहे थे। वह रिक्शे के पीछे बाइक से चल रहे थे। हरदोई बाइपास चौराहे के पास भीड़ होने पर ई-रिक्शा चालक चकमा देकर सामान समेत भाग गया। काफी देर तक उसकी तलाश करने पर भी कहीं सुराग नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें