औषधि निरीक्षक देशबंधु विमल ने बृहस्पतिवार शाम नगर के मेडिकल स्टोरों पर छापे मारे। इस दौरान उन्होंने दो मेडिकल स्टोर से दवाइयों के सैंपल भी लिए। छापे की सूचना मिलते ही कई मेडिकल स्टोर स्वामी दुकानें बंद करके खिसक लिए।
नगर में अधोमानक दवाइयों की बिक्री की सूचना पर औषधि निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ शाम चार बजे उन्होंने खलीक मेडिकल स्टोर और वसीम मेडिकल स्टोर से कुछ दवाइयों के सैंपल सील किए। औषधि निरीक्षक ने बताया की जांच में सब कुछ ठीक-ठाक पाया गया। कुछ दवाइयों के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने सभी मेडिकल स्टोर स्वामियों से अपेक्षा की कि वह मानक के अनुरूप ही दवाइयां बेचें, जिससे उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।