रोजा रेलवे स्टेशन पर जानकारी लेती डीआरएम विनीता श्रीवास्तव। स्रोत: रेलवे
शाहजहांपुर। 13 फरवरी को प्रस्तावित जीएम के निरीक्षण से पहले मुरादाबाद मंडल की रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने बुधवार को रोजा रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। उन्होंने ट्रेन मैनेजर विश्रामालय में भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। डीआरएम ने स्वच्छता को लेकर विशेष फोकस किया।
काकोरी स्टेशन से निरीक्षण करते हुए शाम सात बजे डीआरएम की स्पेशल ट्रेन रोजा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। अपने विशेष यान से उतरकर ट्रेन मैनेजर विश्रामालय में गईं। वहां भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी की। उसके बाद सफाई व्यवस्था को देखा।
उन्होंने रेलवे की सुरक्षा और संरक्षा पर जोर दिया। इसके बाद गेट नंबर 313 पर गेटमैन से जानकारी की। फिर शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गई। यहां भी उनका विशेष सैलून रुका, लेकिन वह बोगी से उतरी नहीं थी। इससे पहले काकोरी, संडीला, बालामऊ, हरदोई, कौड़ा, आंझी, शाहाबाद, ऐगवां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
रास्ता खोला गया
डीआरएम के आने से पहले ही 24 दिसंबर को गरीब रथ एक्सप्रेस से कटकर पांच लोगों की मौत के बाद बंद किए रास्ते को खोल दिया गया। यहां से पैदल एक व्यक्ति ही निकल पाएगा। यह रास्ता खुला रहेगा या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।