फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रावण के अत्याचार की लीला का मंचन

विज्ञापन
कांट के भमौली गांव में रासलीला में लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : भेड़िये के हमले का ​शिकार बनी जाह्नवी।
विज्ञापन
परौर। वृंदावन की आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों ने रावण के अत्याचार की लीला का मंचन किया। लीला में दिखाया जाता है कि रावण के आदेश पर राक्षण साधु-संतों और ऋषि-मुनियों पर अत्याचार करते हैं। शुक्रवार को श्रीराम और उनके सभी भाइयों के गुरु के आश्रम में अध्ययन के लिए जाने की लीला का मंचन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन



कैकई ने वरदान में मांगा श्रीराम के लिए वनवास

जैतीपुर। श्रीराम जानकी रामलीला में श्रीराम वनवास की लीला का मंचन किया गया। दासी मंथरा के रानी कैकई के कान भरने की लीला का मंचन किया गया। लीला में दिखाया जाता है कि भगवान राम के राजतिलक की तैयारी जोरों पर चल रही हैं। तभी कैकेयी राजा दशरथ से श्रीराम के लिए वनवास मांग लेतीं हैं। श्रीराम के वनवास का समाचार प्राप्त होने पर सभी अयोध्यावासी दुखी हो जाते हैं। पिता का वचन निभाने के लिए श्रीराम वन जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। मंचन के दौरान सौरभ कुशवाह, मुनेंद्र सिंह, रवि सक्सेना, ब्रह्मानंद शर्मा, राजू सिंह, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
-

भक्त प्रहलाद की लीला का किया मंचन
कुर्रियाकलां। भमौली गांव में आयोजित रासलीला में कलाकारों ने भक्त प्रहलाद की लीला का मंचन किया गया। वृंदावन से आए कलाकारों ने दर्शाया कि प्रहलाद का जन्म असुरों के राजा हिरण्यकशिपु के घर हुआ था, लेकिन वह भगवान विष्णु के अनन्य भक्त थे। हिरण्यकशिपु के वध के लिए भगवान नरसिंह के रूप में प्रकट होते हैं। रासलीला के आयोजन के दौरान व्यवस्था में चमन शुक्ला, सुनील मिश्रा, बटेश्वर दयाल, मृदुल शुक्ला, प्रदीप आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन


श्री रुद्र महायज्ञ में दी पूर्णाहुति

सेहरामऊ दक्षिणी। मां जालिपा देवी, भैरो बाबा मंदिर परिसर में यज्ञाचार्य विशाल तिवारी तथा कौशलेंद्र दुबे ने श्री रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति दिलवाई। इसके बाद रास आचार्य दुष्यंत शर्मा के निर्देशन में दोपहर बाद कलाकारों ने रासलीला का मंचन किया। इस मौके पर आयोजक ध्रुव सिंह, शरद सिंह, सागर वर्मा, सोनपाल शर्मा, अभिराम त्रिवेदी, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

कांट के भमौली गांव में रासलीला में लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद- फोटो : भेड़िये के हमले का शिकार बनी जाह्नवी।

कांट के भमौली गांव में रासलीला में लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद- फोटो : भेड़िये के हमले का शिकार बनी जाह्नवी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें