शाहजहांपुर। जिले की डायल-112 पुलिस को मुख्यालय से 18 नए हाईटेक वाहन प्राप्त हुए हैं। इनमें 15 चार पहिया व तीन दो पहिया वाहन हैं। इन हाईटेक वाहनों के मिलने से त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम और अधिक मजबूत होगा।
बृहस्पतिवार को एसपी राजेश द्विवेदी ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी ने बताया कि इन आधुनिक संसाधनों के माध्यम से जनपद में आपातकालीन घटनाओं पर पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और अधिक प्रभावी होगी।
आमजन को समय से सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डायल 112 वाहनों का अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग करते हुए जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जाए। इस मौके पर एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण आदि मौजूद रहे।