फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रदेश सरकार के बजट से जिले की भर सकती है झोली

विज्ञापन
डॉ. सुधीर गुप्ता, एमएलसी शाहजहांपुर-पीलीभीत। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी विधानसभा में पेश किए जाने वाले बजट से सभी को बड़ी उम्मीदें हैं। बजट का सत्र शुरू हो गया। ऐसे में प्रदेश में जनहितकारी योजनाओं के साथ ही जिलास्तर पर झोली भरने की संभावना है। शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन समेत कई विभागों के लिए पैकेज की घोषणा हो सकती हैं, साथ ही जनपद की कई परियोजनाओं को गति मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षा को मजबूत किए जाने की जरूरत है। 85 प्रतिशत बच्चे प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं। शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कदम उठाने जाने की आवश्यकता है।
- डॉ.डीआर वर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य

चिकित्सा क्षेत्र में कई सुधार होने की संभावना है। सरकार की आयुष्मान योजना से ही लोगों को बेहतर तरीके से लाभ नहीं मिल पा रहा है। डॉक्टरों की कई मांगों पर विचार हो सकता है। प्रदेश सरकार के बजट में स्वास्थ्य पर विशेष दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

- डॉ. संजीव कनौजिया, सचिव -आईएमए

कर्मचारी व विभाग के लिए कदम उठाए जाने की संभावना है। सरकार बसें उपलब्ध करा रही है, लेकिन कर्मचारी संविदा पर हैं। नियमित कर्मचारियाें की भर्ती खुलने की संभावना है। उम्मीद है कि सरकार इस संबंध में मजबूत कदम उठाएगी।
- राजेश पांडेय, कर्मचारी नेता

प्रदेश सरकार के बजट से काफी उम्मीदें हैं। किसानों के लिए विशेष तरीके से छूट देकर आय बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्नत तरीके से खेती के लिए भी विशेष पैकेज की घोषणा होगी, जिससे किसान बेहतर तरीके से खेती कर सकेंगे।
- कौशल मिश्रा, प्रगतिशील किसान

जनप्रतिनिधियों से बातचीत

शाहजहांपुर और पीलीभीत जिले की 22 ब्लॉक कार्यालय पर प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बैठने के लिए कोई कमरा नहीं है। इसके अलावा शाहजहांपुर के 124 और पीलीभीत की लगभग सौ न्याय पंचायतों में एक-एक बरातघर बनवाने की मांग की थी। दोनों योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री से स्वीकृति मिल गई है। प्रशासन से कार्ययोजना भी मांगी जा चुकी है, धन आवंटन होना शेष है। इस बजट में दोनों कार्यों के लिए धन आवंटन की मांग करेंगे।
- डाॅ. सुधीर गुप्ता, एमएलसी शाहजहांपुर-पीलीभीत

कटरा विधानसभा में बड़ी फैक्टरियों की स्थापना हुई है। विधानसभा क्षेत्र की नदियों पर पुल बनवाने के साथ ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को बनवाने का प्रस्ताव दिया गया है। इस पर सहमति मिलने की उम्मीद है। रेलवे क्रॉसिंग गेटों पर ओवरब्रिज बनवाए गए हैं।
-डॉ.वीर विक्रम सिंह प्रिंस, कटरा विधायक

डॉ. सुधीर गुप्ता, एमएलसी शाहजहांपुर-पीलीभीत। स्रोत : स्वयं

डॉ. सुधीर गुप्ता, एमएलसी शाहजहांपुर-पीलीभीत। स्रोत : स्वयं

डॉ. सुधीर गुप्ता, एमएलसी शाहजहांपुर-पीलीभीत। स्रोत : स्वयं

डॉ. सुधीर गुप्ता, एमएलसी शाहजहांपुर-पीलीभीत। स्रोत : स्वयं

डॉ. सुधीर गुप्ता, एमएलसी शाहजहांपुर-पीलीभीत। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें