16 अक्तूबर से शुरू होगा वितरण कार्यक्रम, सभी लाभार्थियों कों बांटीं पर्चियां
नि:शुल्क उपकरण वितरण के लिए डीएम की अध्यक्षता में हुई तैयारी
एडिप योजना के तहत जिले में 3000 दिव्यांगों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग का नि:शुल्क वितरण अक्तूबर माह में किया जाएगा। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम राम गणेश की अध्यक्षता में हेल्पलाइन संस्था के पदजाधिकारियों की बैठक में वितरण कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।
हैल्पलाइन संस्था के प्रमुख अशोक अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार की ऐडिप योजना के अंर्तगत जिले में विकंलाग जनों को ट्राई साइकिल, बैसाखी, हियरिंग मशीन आदि वितरित होंगे। लाभार्थी विकंलागों को चिन्हित कर लिया गया है और उन्हें स्लिप दे दी गई है। उपकरण कानपुर के ऐलिम्को से आयेगी। डीएम ने बताया कि 16 अक्तूबर को को रेनासा पब्लिक स्कूल तिलहर में, 19 अक्तूबर को जलालाबाद ब्लॉक के रोजी पब्लिक स्कूल में और 22 अक्तूबर को पुवायां इटर कालेज में वितरण शिविर लगेगा। दिव्ंयागों को सुचारू रूप से आने जाने हेतु यातायात नियंत्रण एवं संचालन के लिये पुलिस विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में सीडीओ टीके शिबु, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार शर्मा, सीएमओ डॉ. कमल कुमार, हेल्पलाइन संस्था के विनोद अग्रवाल, अरूण खंडेलवाल, अमित अग्रवाल, जिला विकंलाग कल्याण अधिकारी वीरपाल आदि मौजूद थे।़