फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा जिला, ध्वजारोहण कर तिरंगे को दी सलामी

विज्ञापन
जलालाबाद मे तिरंगा यात्रा निकालते युवा।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों के साथ ही शिक्षण संस्थाओं में भी ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। देशभक्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

‎मुख्य कार्यक्रम छावनी परिषद शहीद संग्रहालय में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। गुब्बारे उड़ाए एवं राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अभिवादन किया। राष्ट्रीय एकीकरण की शपथ दिलाई।
‎मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को शाल ओढ़ाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। नालन्दा, सुदामा प्रसाद एवं गुरुनानक पाठशाला सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वित्त मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के कारण ही हमें आज आजादी का दिन देखने का अवसर मिला है।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, सांसद अरुण कुमार सागर, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
‎डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकीकरण की शपथ दिलाई तो गांधी भवन में अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों की वीर नारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कलक्ट्रेट के कर्मचारी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर उसे अस्पताल पहुंचाने वाले गुड समैरिटन को भी शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। ‎संचालन डॉ इंदु अजनबी ने किया। इसके बाद डीएम ने पुलिस लाइन से शहीदों की सलामी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला प्रशासन, नगर निगम व युवक बिरादरी के संयुक्त तत्वावधान में ‘जरा याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने किया।
ग्रीन वैली कॉन्वेंट, माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल, लीड कॉन्वेंट, ताल डांस इंस्टीट्यूट, आर्य महिला इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, श्री नामदेव बालविद्या मंदिर, श्री साईं संगीत विद्यालय, वीडीएफ कॉन्वेंट आदि के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
जीएफ कॉलेज में प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने गांधी जी व भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एसएस कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर आरके आजाद ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि एवं शिक्षक एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम की भावना का संचार किया। मानवतावादी समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम रघुवीर प्रजापति के नेतृत्व में कस्बा निगोही में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

-
व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महानगर के अंतर्गत व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग से रंग दिया। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रैली के संयोजक और महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम व उनकी पूरी टीम को बधाई दी। पूरे शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रांतीय वरिष्ठ मंत्री/चेयरमैन सुरेंद्र सिंह सेठ, प्रांतीय संयुक्त मंत्री नारायण दास अग्रवाल, जिला महामंत्री आकाश दीप गुप्ता, महानगर महामंत्री अमित शर्मा, महापौर अर्चना वर्मा, युवा नेता राजकमल वाजपेयी, नगर आयुक्त विपिन मिश्रा आदि मौजूद रहे।


पुवायां क्षेत्र में भी हर्षोल्लास से मनाया गया 15 अगस्त

पुवायां। कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में डॉयरेक्टर डाॅ. रचित अग्रवाल, द सेक्रेड हार्ट एकेडमी, प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कॉलेज और सावित्री देवी महिला महाविद्यालय में निदेशक संजीव मेहरोत्रा और रूपा मेहरोत्रा, राना पब्लिक स्कूल में उप निदेशक अवतार सिंह, मारवाह माडर्न स्कूल में डॉयरेक्टर तारा सिंह ने ध्वजारोहण किया। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में डॉयरेक्टर राकेश यादव, स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुवायां में अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्राचार्य डॉ. मोहित निगम, गांव दिउरिया की दशमेश एकेडमी में प्रबंधक बीएस महरोक, गंगसरा के चंदी कॉन्वेंट स्कूल में संस्थापक दर्शन सिंह, गांव तितुरा की कृष्णा एकेडमी में संरक्षक विजय वर्मा, गांव बेहटा संवात के महावीर सरस्वती शिशु मंदिर में संरक्षक रामप्रकाश पांडे और प्रबंधक विपिन शुक्ला, सरस्वती ज्ञान मंदिर में चेयरमैन संजय गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। बजाज चीनी मिल मकसूदापुर में यूनिट हेड भूपेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और पौधरोपण भी किया गया।

खुटार। गांव कुसुमा के स्वामी विवेकानंद कन्या इंटर कॉलेज में संचालक अंकुर कुमार, बिटोली देवी महाविद्यालय में प्रबंधक अंकुर कुमार, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन मैना देवी, थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार रावत, सरस्वती शिशु मंदिर खुटार में प्रधानाचार्य नीरज मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। एलएसपी पब्लिक स्कूल रामपुर कलां में प्रधानाचार्य एसके वर्मा, शहीद ऊधम सिंह इंटर कॉलेज में प्रबंधक हरवेल सिंह, संत सुखदेव सिंह हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल रूरा में प्रधानाचार्य दिवाकर नाथ दीक्षित, गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक हरदेव सिंह ने ध्वजारोहण किया। संवाद

कांट में सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन
कांट। मां दुर्गा जन कल्याण सेवा समिति कांट की महिला टीम की ओर से द्वितीय सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन रामलीला मैदान पर हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक कांट बृजेश कुमार सिंह, दीपिका श्रीवास्तव, सुष्मिता श्रीवास्तव, अंजलि कश्यप, ज्योति, रिशु, दिव्या, मुस्कान, झलक, पलक, प्रिया एवं शिवा चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
-
ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम

शाहजहांपुर। निगोही के ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप सिंह, थाना प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह और नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा ने ध्वजारोहण किया। कस्बे के सभी स्कूल-कालेजों और गांवों के स्कूलों में भी ध्वजारोहण किया गया।
जलालाबाद। एसडीएम प्रभात राय ने तहसील परिसर, सीओ अजय राय ने थाना परिसर, चेयरमैन शकील अहमद ने नगर पालिका, ब्लाॅक प्रमुख लता सिंह ने ब्लॉक कार्यालय और बार संघ के अध्यक्ष सूरज पाल वर्मा ने बार संघ कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। एसडीएम, चेयरमैन व ईओ एचएन उपाध्याय सहित पालिका सभासदों ने राम ताल रोड स्थित शहीद अहमद यार खां की मजार पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आंवला के सांसद नीरज मौर्या ने मुख्य चौराहे पर स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रोजी पब्लिक स्कूल में निदेशक संजीव मोहन पांडेय, राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य राजकुमार सिंह, काकोरी शहीद इंटर काॅलेज में प्रबंधक नरेश गुप्ता, सेठ सियाराम स्कूल में प्रबंधक अन्नू सेठ, पुरुषोत्तम आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक मो. इरफान ने ध्वजारोहण किया। इस बीच, युवाओं ने बरेली रोड स्थित बाबा हरदेव स्थान से तिरंगा यात्रा निकाली। इससे पूर्व, वहां आरएसएस के विभाग कार्यवाह अनिल सिंह, भाजपा नेता गोपाल द्विवेदी व समाजसेवी गोपाल गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। यात्रा में महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कुसुम शर्मा, भारतीय बजरंग दल के मुनिराज सिंह, राष्ट्रीय बजरंग दल के अर्पित भामाशाह आदि शामिल रहे।
बंडा। शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में प्रबंधक कृपाल सिंह, श्री गायत्री इंटर कॉलेज में प्रबंधक ब्रजेश मिश्रा, कृष्ण क्रांति सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रबंधक आनंद शर्मा, कृष्णानंद स्मारक इंटर कॉलेज में प्रबंधक लालजीत वर्मा, राज इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक महेंद्र सिंह चहल, कृष्णा महाविद्यालय में प्रबंधक कृष्ण कुमार वर्मा और आदर्श शिशु बाल विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य श्याम सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। कई स्कूलों में बच्चों ने देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस बीच, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बिलसंडा मार्ग से तिरंगा यात्रा निकाली और भारत माता की जय के नारे लगाए।
तिलहर। तहसील परिसर में एसडीएम रवींद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। थाना परिसर में सीओ ज्योति यादव ने, सीएचसी पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओमेंद्र राठौर, किसान सहकारी चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक शैलेंद्र अस्थाना, विद्युत उपखंड कार्यालय पर एसडीओ कैलाश सिंह यादव, खंड विकास कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख कविता यादव और नगर पालिका परिसर में ईओ सत्येंद्र प्रकाश ने ध्वजारोहण किया। एलबीजेपी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य बृजपाल, अमर बाल विद्या मंदिर में प्रबंधक अरविंद सिंह भदौरिया, मां शारदे इंटर कॉलेज में प्रबंधक सोमपाल सिंह मौर्य, सेंट मेरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक लाइजू, रुद्रपुर के श्री कन्या गुरुकुल विद्यालय में प्रबंधक अनुभव आर्य, आरपी सिंह पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अवनीश सिंह और कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक भूपेंद्र ने राष्ट्र ध्वजारोहण किया। युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।

सेहरामऊ दक्षिणी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डाॅ. उस्मान अली खां, पशु चिकित्सालय में डाॅ. एके रिजवी, किसान सेवा सहकारी समिति पर अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और थाना परिसर में प्रभारी उमेश कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया। कालिका प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक त्रिपुरेश तिवारी ने ध्वजारोहण किया।

जैतीपुर। श्री लटूरी लाल इंटर कॉलेज, बाबूराम राजेश्वरी देवी इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर सहित क्षेत्र के प्राइमरी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मीरानपुर कटरा। आदर्श बाल विद्यालय इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, शान इंटर कॉलेज, काकोरी शहीद इंटर कॉलेज, स्वामी धर्मदेव प्रभाकर जनता इंटर कॉलेज, बलवंत सिंह इंटर कॉलेज, राम मुरारी पब्लिक स्कूल, महर्षि दयानंद गायत्री इंटर कॉलेज, श्री चेतराम सिंह इंटर कॉलेज, मदरसा दर्सगाह इस्लामिया, मदरसा नादिर उलूम, प्रसाद विद्या मंदिर, एसएसडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल आदि में ध्वजारोहण के बाद प्रभात फेरी निकाली गई। विधायक वीर विक्रम सिंह, पूर्व विधायक राजेश यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र प्रकाश गुप्ता, डॉ. फैजान खां आदि ने भी विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया। संवाद




भूल गए ध्वजारोहण करना

शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस पर कई जगह सरकारी भवनों पर वहां के प्रमुखों के ध्वजारोहण में ढिलाई बरती। जलालाबाद में मंडी समिति स्थित डाकघर में न ध्वजारोहण किया गया और न ही कार्यालय खोलकर किसी तरह का कार्यक्रम हुआ। जैतीपुर कस्बे में राजकीय पशु चिकित्सालय पर सुबह 9:30 बजे तक ध्वजारोहण नहीं होने की कुछ लोगों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर दी। बाद में चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने अस्पताल पहुंच कर दस बजे के बाद ध्वजारोहण किया। संवाद

जलालाबाद मे तिरंगा यात्रा निकालते युवा।

जलालाबाद मे तिरंगा यात्रा निकालते युवा।

जलालाबाद मे तिरंगा यात्रा निकालते युवा।

जलालाबाद मे तिरंगा यात्रा निकालते युवा।

जलालाबाद मे तिरंगा यात्रा निकालते युवा।

जलालाबाद मे तिरंगा यात्रा निकालते युवा।

जलालाबाद मे तिरंगा यात्रा निकालते युवा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें