शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को लोहारों वाले चौराहे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा किया जाए। डीएम ने किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई न बरतने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने निर्माण कार्य में उपयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कार्य को शीघ्रता से पूरा करने के लिए कहा। उनके साथ नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी और सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी भी मौजूद थे। संवाद