फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी रजनीश कुमार मिश्र के साथ कंपाउंड स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम के रखरखाव, रजिस्टर और गेट पर सील लॉकर का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात गार्ड से व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सीसी कैमरा, फायर सेफ्टी उपकरण की तिथि आदि बिंदुओं को भी देखा। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के उपस्थिति पंजिका को चेक करते हुए निर्देशित किया कि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी पूरी जिम्मेदारी व मुस्तैदी के साथ देखरेख करें। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें