शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर 10 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इनमें दो दंपतियों के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर किया गयाहै। साथ ही दोनों दंपतियों को केंद्र से ही विदा किया गया।
थाना खुटार क्षेत्र के एक दंपती की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी। पारिवारिक बातों को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। महिला ने बताया कि उनकी दो बेटी हैं। वह सात माह की गर्भवती हैं। छह माह से अपने मायके में रह रहीं थीं। अब पति के साथ रहेंगी, लेकिन ससुराल में नहीं रहेंगी।
वहीं, कांट थाना क्षेत्र की दंपती की शादी तीन साल पूर्व हुई थी। दोनों का घरेलू विवाद चल रहा था। दोनों दंपतियों में समझौता कराया गया। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी महिला उप निरीक्षक मधु यादव, मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी मोनिका, बबीता देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद