शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर बुधवार को 16 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई है। इनमें दो दंपती के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर किया गया।
थाना कोतवाली के एक दंपती की शादी करीब सात साल पहले हुए थी। महिला ने बताया कि पति शराब के नशे में रहते और जुआ खेलते हैं। कोई खर्च नहीं देते। जिसको लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। दूसरी ओर थाना रोजा क्षेत्र के एक दंपती की शादी चार माह पहले ही हुई थी। महिला ने केंद्र पर की गई शिकायत में बताया कि वह 20 दिन से अपने मायके में रह रही है। मामूली बात पर परिवार में झगड़ा होता है। दंपती को बैठाकर समझौता कराकर मनमुटाव को दूर कराया गया। काउंसलिंग में केंद्र प्रभारी मधु यादव, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता, महिला आरक्षी पिंकी, मोनिका, सरस्वती आदि मौजूद रहीं। संवाद