फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भजनों को सुनकर श्रद्धालु झूम उठे

विज्ञापन
उस्मान बाग चौकी ​स्थित रुद्रबाला जी धाम पर आयोजित भजन संध्या में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। स्रो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उस्मान बाग चौकी स्थित रुद्रबाला जी धाम पर श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद शनिवार शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजनों को सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। भजन गायक विशाल राज ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। विकास सक्सेना, प्रिंस रस्तोगी, सुप्रीत मौर्य के गाए भजनों पर श्रद्धालु झूमे। इस दौरान डॉ. आरके अवस्थी, डॉ. शालू अवस्थी, सुरेंद्र सेठी, अमृता, रीमा, सक्सेना, मधु, डिंपल, किरण, छाया जया, रीना, हिमांशु आदि मौजूद रहे। अंत में पं. डॉ कान्हा कृष्ण शुक्ल ने आरती की और आलोक मिश्रा ने प्रसाद वितरित किया। संवाद
विज्ञापन


श्रीराम कथा के विश्राम पर धूमधाम से हुआ भंडारा

अल्हागंज। बारह पत्थर देवस्थान के मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम कथा के विश्राम लेने पर शनिवार को दोपहर हवन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारा आयोजित किया गया। सर्वप्रथम कन्याओं को भोज कराकर और दान-दक्षिणा दी गई। बाद में तमाम लोगो ने पूरी-सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में यजमान के पुत्र संजीव गुप्ता, रमेश शुक्ल, राकेश चंद्र, शिवम गुप्ता, बलराम अग्निहोत्री, धनपत आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें