सोमवार को रौसर गांव स्थित लालता देवी के प्राचीन मठ पर परंपरागत ढंग से मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुदूर क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन कर मठ वाली देवी से सुख-संपन्नता की कामना की।
मठ वाली देवी के नाम से प्रख्यात देवी के दर्शन के लिए रौसर गांव में सुबह से ही भक्तों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। सुबह एसडीएम सदर रामजी मिश्र और सीओ सदर अखिलेश भदौरिया ने भी मां भगवती के मठ में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद प्रमुख रूप से रौसर गांव पहुंचने वालों में पीसीएफ के चेयरमैन बलवीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता रजनीश दीक्षित लखीमू, युवा नेता अरविंद सिंह, राजकमल वाजपेयी, विहिप नेता अनुज सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह, प्रधान संजीव सिंह आदि शामिल रहे।
महिलाओं ने मां लालता देवी की शृंगार सामग्री चढ़ाकर और प्रसाद अर्पित कर आरती की। पूरे दिन भंडारा भी चलता रहा। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका। मेले की व्यवस्था में भगतराम पाल, शुभांशु दीक्षित, श्याम बाबू दीक्षित, सर्वेश मिश्रा, आयुष दीक्षित, अमित दीक्षित, सर्वेश दीक्षित, नरेंद्र पाल, कपिल दीक्षित आदि का योगदान रहा। उधर, सेहरामऊ स्थित मां जालिपा देवी के प्राचीन मंदिर में भी श्रद्धालु उमड़ते रहे। महिलाओं-पुरुषों ने मां भगवती के दर्शन कर प्रसाद अर्पित किया और सुख-संपन्नता की कामना की।