फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन, ज्ञापन

Tue, 24 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन, ज्ञापन
विज्ञापन
कई विभागों में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ कुछ लोग सड़क पर उतर आए और उन्होंने शहीद उद्यान से जुलूस निकाल कर डीएम को ज्ञापन दिया। कांग्रेस सेवादल और एक व्यापार मंडल से निकाले गए संजीव गुप्ता ने बतौर सामाजिक कार्यकर्ता अपने साथियों के साथ एआरटीओ ऑफिस को दलालों से मुुक्त कराने, कोटेदारों द्वारा उपभोक्ताओं को राशन नहीं बांटने, नगर पालिका के घोटालों का पर्दाफाश करने, रात्रिकालीन बिजली कटौती बंद करने, नालों के निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री नहीं लगाने के खिलाफ आवाज उठाई। गुप्ता के साथ उनके कई सार्थियों ने शहीद उद्यान से कलक्ट्रेट तक मार्च निकालकर डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में मुन्नालाल गुप्ता, अतर सिंह राणा, संजीव मिश्रा, राहुल गुप्ता, विनोद शर्मा, अतीक अहमद, रामशंकर लाल, सीताराम, राजू, रचना देवी, सुशीला देवी, ओमवती, गुलशन कुमारी, सचिन कुमार, दिनेश, राधेश्याम, मो. कासिम, हाशिम, रेहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें