फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटनेे से पीठासीन अधिकारी की मौत

Tue, 14 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना परौर के गांव अस्तौली के पास ट्रैक्टर पलटने उसके नीचे दबकर चुनाव ड्यूटी को जा रहे पीठासीन अधिकारी की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गांव अस्तौली निवासी 42 वर्षीय अरविंद कुमार सिंह को विधानसभा चुनाव ड्यूटी के लिए पोलिंग पार्टी संख्या 53 के साथ पीठासीन अधिकारी बनाया गया था। उनकी ड्यूटी सदर विधानसभा क्षेत्र में लगाई गई थी। मंगलवार को उन्हें ओसीएफ ग्राउंड से पोलिंग बूथ पर रवाना होना था। इसलिए वह अपने गांव से बेटे अमन सिंह के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर कलान जाने के लिए निकले थे। कलान से उन्हें शाहजहांपुर जाना था। गांव से निकलने के बाद कुछ दूर चलने पर ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया और अरविंद सिंह उसके नीचे दब गए, जबकि उनका बेटा उछलकर दूर जा गिरा। ट्रैक्टर के नीचे से अरविंद को निकाला गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं बेटे अमन ने बताया कि सामने से आ रही टाटा मैजिक की साइड लगने से ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में पिता की जान चली गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें