फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता डा. सुधीर के घर पुलिस का पहरा

Tue, 14 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान और एसपी केबी सिंह ने पुवायां और खुटार में तमाम स्थानों पर छापेमारी कर दुकानों आदि पर भीड़ लगाए लोगों को खदेड़ दिया। वहीं भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन डा. सुधीर गुप्ता व चेयरमैन संजय गुप्ता के घर पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। डीएम और एसपी को पुवायां से कई लोगों ने शराब आदि वितरित किए जाने की शिकायत की। कई शिकायतें मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और भारी फोर्स के साथ दोनों अधिकारी पुवायां आ पहुंचे। रात लगभग नौ बजे डीएम, एसपी ने राजीव चौक से लेकर डाकघर तक तमाम दुकानोें में तलाशी ली और दुकानों पर भीड़ लगाए लोगों को खदेड़ दिया। इस दौरान तमाम लोगों की भी तलाशी ली गई। इसके बाद दोनों अधिकारी खुटार पहुंचे और यहां भी देर रात खुली दुकानों को बंद कराने के साथ ही भीड़ लगाए लोगों को खदेड़ दिया। डीएम, एसपी की कार्रवाई से खलबली मच गई और नेताओं के समर्थक घरों में कैद हो गए। डीएम ने कहा कि आचार संहिता का उल्लघंन किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुवायां के नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता और पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता के यहां पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं डा. सुधीर गुप्ता ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया है जबकि इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि निगरानी के लिए सिपाही उनके घर के पास बैठाए गए हैं। संजय गुप्ता की भी निगरानी की जा रही है ताकि दुबारा लोगों को शिकायत का मौका न मिले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें