निगोही। थाना क्षेत्र के गांव संडा खास निवासी आढ़ती राजीव कुमार (32) की बाइक की बाइक के सामने अचानक एक सांड़ के आ जाने से हादसा हो गया। टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे राजीव की मौके पर मौत हो गई।
राजीव कुमार गेहूं के आढ़ती थे। बुधवार शाम साढ़े सात बजे वह आढ़त से गांव लौट रहे थे। रात साढ़े दस बजे राजीव निगोही से चलकर शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग के निगोही थाना क्षेत्र के गांव बनासदेवी पुलिया के पास पहुंचे थे कि पुलिया के पास पहुंचे थे। इसी बीच झाड़ियों से निकलकर अचानक एक सांड़ सड़क पर आ गया। तेज गति के चलते उनकी बाइक सांड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार राजीव उछलकर काफी दूर जा गिरे। उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजीव ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। हादसे के बाद राजीव की पत्नी रिंकी के आंसू नहीं थम रहे हैं। मृतक की आठ वर्षीय पुत्री अंशिका, पांच वर्ष की पुत्री प्रिया का रो-रोकर बुरा हाल है।