फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्रा पुल पर ट्रॉली के पहिये के नीचे आए युवक की मौत

विज्ञापन
्रतक संजय राठौर।संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दूध की बिक्री करने रोजा जा रहे चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज में रहने वाले संजय राठौर के बेटे सूरज राठौर (18) की ट्रॉली के पहिये के नीचे आकर मौत हो गई। संजय बाल-बाल बचे। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कपड़े की फेरी लगाने वाले संजय दूध की बिक्री भी करते हैं। उन्होंने घर में भैंसे भी पाल रखी हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे संजय अपने बेटे सूरज के साथ दूध बेचने रोजा जा रहे थे। बाइक संजय चला रहे थे। गर्रा पुल के पास ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने के लिए उन्होंने हार्न बजाया।
संजय के मुताबिक हार्न सुनकर अचानक चालक ने ट्रैक्टर को दूसरी ओर मोड़ दिया। संजय ने ब्रेक लगाएं तो बाइक फिसल गई और सूरज ट्रॉली के पहिये के नीचे आकर गंभीर घायल हो गया, जबकि संजय बाल-बाल बचे। इसके बाद घायल सूरज को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें