फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हनुमत धाम पर छात्र की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन के मोहल्ला ख्वाजा फिरोज निवासी ओमप्रकाश का पुत्र विनीत (12) हनुमत धाम में खन्नौत नदी में डूब गया। उसे नदी से निकालकर गंभीर हालात में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ओमप्रकाश पल्लेदारी करते हैं। उनका बेटा विनीत मंगलसेन इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे विनीत पिता को खाना देने गया था। खाना देकर लौटते समय दोस्तों के साथ हनुमत धाम पर भंडारा खाने के लिए पहुंच गया।
इस दौरान उसकी चप्पल खन्नौत नदी में गिर गई। उसे उठाने के दौरान पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। विनीत के नदी में गिरने पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने बमुश्किल विनीत को निकाला। इसके बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विनीत के नदी में डूबने की सूचना पर ओमप्रकाश और उनकी पत्नी निधि भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

इकलौते बेटे की मौत से बिलख पड़ी मां निधि
- मजदूरी करने वाले ओमप्रकाश का विनीत इकलौता पुत्र था। उनकी दो बेटियां रुचि और पलक हैं। बेटा पढ़ने में भी काफी होनहार था। उसकी नदी में डूबने की सूचना मिलने के बाद मां निधि बिलख पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें