फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: समय सीमा गुजरी...50 प्रतिशत ही हो सका लखनऊ-पलिया हाईवे का निर्माण

विज्ञापन
पलिया-लखनऊ हाईवे पर चौड़ेरा-दनियापुर गांव के खन्नौत नदी पर हो रहा पुल का निर्माण। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निर्माणाधीन लखनऊ-पलिया हाईवे के निर्माण का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। दिसंबर 2025 तक इसका निर्माण पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक 50 प्रतिशत ही काम पूरा हो पाया है। अब जून 2026 तक इसका निर्माण पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। पुवायां रोड स्थित पैना हायडिल से होते हुए एनएच-30 के पास मौजमपुर तक करीब 13 किमी के बाइपास का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

पैना हाइडिल के पास रिंग रोड के ऊपर से होते हुए करीब 600 मीटर लंबा माइनर ब्रिज बनाया जा रहा है, जो रिंग रोड में आकर मिल जाएगा। इसके अलावा शहबाजनगर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज और गर्रा नदी पर पुल का निर्माण चल रहा है। यह बाइपास बरेली रोड पर मौजमपुर के पास आकर मिलेगा।
यहां पर अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण से पलिया, पूरनपुर, पुवायां व बंडा-खुटार से आने या जाने वालों को शहर से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शहर में लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा। बाइपास से दोनों हाईवे को जोड़ा जा रहा है। चांदापुर चौराहा से आगे गर्रा नदी और और दनियापुर चौड़ेरा गांव के पीछे खन्नौत नदी पर पुल का निर्माण बहुत धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन


मौजमपुर के पास नेशनल हाईवे पर वाहनों के आवागमन में दिक्कत
पुवायां रोड से दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौजमपुर के पास नेशनल हाईवे पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माण की वजह से दिल्ली और लखनऊ की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को निकलने में परेशानी हो जाती है। आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इसके निर्माण के बाद भी राहगीरों को राहत मिल पाएगी। यहां पर अंडरपास का निर्माण भी हो रहा है।


सात अंडरपास का हो रहा निर्माण
पलिया हाईवे को दिल्ली-लखनऊ हाईवे से चांदापुर जाने वाली रोड के पास जोड़ा जाएगा। शाहाबाद तक रास्ते में पड़ने वाली सड़कों पर अंडरपास बनाए जाने का काम भी शुरू हो गया है। शाहजहांपुर से खुटार सीमा तक सड़क का चौड़ीकरण लगभग पूरा हो गया है। शाहजहांपुर-पुवायां रोड से लेकर हरदोई सीमा तक करीब सात अंडरपास का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन



पालिया-लखनऊ हाईवे का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। बाढ़ जाने की वजह से बीच में काम प्रभावित हुआ था। अब इसका निर्माण जून तक पूरा कर लिया जाएगा।
- नवरत्न, पीडी, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें