फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीसीएम में ठूंस-ठूंसकर भरे थे गोवंशीय पशु, गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। गोरक्षा दल टीम के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर बरतारा के पास गोवंशीय पशुओं से भरी डीसीएम पकड़ ली। डीसीएम में 14 गोवंशीय पशु ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। इसमें एक बछड़ा मर गया। पुलिस ने पशुओं को मुक्त कराकर गोशाला भेज दिया हो।
विज्ञापन


गोरक्षक अतुल कुमार रस्तोगी को सूचना मिली थी कि पंजाब से पशुओं को गोकशी के लिए ले जाया जा रहा है। गोरक्षा दल के राहुल शुक्ला, विवेक गुप्ता, अंकित अवस्थी, अंशुल यादव, कृष्णा रस्तोगी व दीपक गुप्ता ने अटसलिया से घेराबंदी शुरू की। बनतारा के पास डीसीएम को पकड़ लिया। उन्होंने मामले की सूचना रोजा थाने की पुलिस को दी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम में ठूंस-ठूंसकर भरे हुए पशुओं को बरामद कर लिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि डीसीएम से बरामद सभी पशुओं को गोशाला भेज दिया गया हैं। मृत बछड़े का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। मामले में गोरक्षा दल की ओर से तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें