फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शो नहीं हो रहा 1051 प्रशिक्षुओं का डेटा

Mon, 15 Jun 2015 09:04 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक संसाधन केंद्रों पर प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु शिक्षकों का डेटा राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट पर शो नहीं हो रहा है। इससे शिक्षक निराश हैं। उन्होंने मामले की शिकायत बीएसए से की है।
विज्ञापन

जिले में 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के तहत 2800 पद स्वीकृत थे, जिसमें अभी तक 2509 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जा चुकी हैं। इन प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती होने के बाद राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद में सभी का डेटा भेजकर ऑनलाइन फीड किया जाना था। जिले से सभी प्रशिक्षुओं को डेटा ऑनलाइन फीडिंग के लिए भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक केवल 1458 प्रशिक्षु शिक्षकों का डेटा ही ऑनलाइन शो हो रहा है। बाकी के 1051 प्रशिक्षु शिक्षक डेटा फीड न होने से परेशान नजर आ रहे हैं।
सोमवार को भावलखेड़ा और जलालाबाद ब्लाक के प्रशिक्षु शिक्षकों ने इस मामले की शिकायत बीएसए दफ्तर में शिकायती पत्र देकर की। कहा कि उन लोगों का नाम राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन नहीं शो हो रहा है, जबकि वे लोग ब्लाक संसाधन केंद्रों पर प्रशिक्षण कर रहे हैं। शिकायत करने वालों में आशुतोष मिश्रा, रमेश चंद्र, रिषि, गौरव, सुमित मिश्रा, रवि कुमार, अर्चना गुप्ता, सोनी पांडेय, ममता वर्मा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन


ज्वाइन करने वाले प्रशिक्षुओं का डेटा होगा अपलोड
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश पत्र भेजा है। इसमें कहा कि परिषदीय विद्यालयों में 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के तहत कार्यभार ग्रहण करने वाले शिक्षकों का डेटा एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड किया जाए।

सपा जिलाध्यक्ष से मिले शिक्षामित्र
शाहजहांपुर। दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वासुदेव सिंह ने सीएम को संबोधित पत्र सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां को देकर शिक्षामित्रों का शिक्षक पदों पर समायोजित करने पर धन्यवाद दिया। साथ ही शेष शिक्षामित्रों को समायोजित कराने की मांग की। इस मौके पर सुरेंद्र शास्त्री, बंशीधर मिश्रा, तैयब खां, यासीन, रंजीत कुमार, धर्मेंद्र सिंह, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें