फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तिरंगा यात्रा में गूंजे देश भक्ति के गीत

विज्ञापन
पूरनपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल विधायक व अन्य लोग। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
पूरनपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को विधायक बाबूराम पासवान के कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में लोग अपनी बाइकों पर तिरंगा लगाकर चल रहे थे। यात्रा में देश भक्ति के गीत गूंजते रहे।
विज्ञापन

विधायक के नेतृत्व में शुरू हुई तिरंगा यात्रा कोतवाली रोड, स्टेशन रोड, माधोटांडा रोड, माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग होती हुई माधोटांडा, कलीनगर, गांव चितरपुर, नवदिया धनेष आदि गांवों में होती हुई विधायक कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हो गई। तिरंगा यात्रा में नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, सहकारी गन्ना समिति चेयरमैन नितिन दीक्षित, ब्लाक प्रमुख के पति अपूर्व सिंह, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष नरेशपाल सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष हर्ष प्रधान, नगर पालिका सदस्य अनुज गुप्ता, कई गांवों के प्रधान आदि शामिल हुए। संवाद




बरखेड़ा में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

बरखेड़ा। भाजपा संगठन के निर्देशानुसार पार्टी के मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।
मुख्य अतिथि विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सोनू वाल्मीकि, विधानसभा संयोजक अमित कुशवाह रहे। तिरंगा यात्रा शिव मंदिर से बाजार रोड होते हुए ग्राम पिपरा खास, मूसेपुर, बर्रामऊ से ब्लॉक चौराहे से जिरौनिया पहुंचकर संपन्न हो गई। तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कश्यप, महामंत्री दीपक सोनकर (सूर्यवंशी), भाजपा नेता डीपी गंगवार, जिला महामंत्री किसान मोर्चा नागेंद्र प्रताप गंगवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक गंगवार, नगर पंचायत चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल, संजीव गंगवार सहित समस्त शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद

पूरनपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल विधायक व अन्य लोग। स्रोत कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें