पुवायां के जीजीआईसी में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद
पुवायां। पुवायां के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने छात्राओं को पुरस्कृत किया।
कक्षा 11 की छात्रा साधना राठौर ने नृत्य और प्रियंचल ने गीत के माध्यम से रामायण के प्रसंग को प्रस्तुत किया। अच्छा प्रदर्शन करने पर नंदिनी, निष्कर्ष, प्रीति, सीता देवी, बबली, उपासना, रीना देवी, लालिमा को पुरस्कार मिला। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया।
इस मौके पर एमएलसी ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी ही राष्ट्र की ऊर्जा और आने वाले कल की दिशा तय करती है। युवाओं को सही मार्गदर्शन देना सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, प्रधानाचार्य रश्मि राठौर, नवजोत सिंह, संगीता मौर्या, सीलू सिंह, उपासना गुप्ता, मीरा, स्वेता, प्राची, सुरभि, सरोजनी सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे। संचालन अंग्रेश सिंह ने किया।
पुवायां के जीजीआईसी में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद