शाहजहांपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शाहजहांपुर का दौरा करेंगे। उनके आगमन की तैयारियों के संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान ने जानकारी दी।
रजनीश गुप्ता ने बताया कि सीतापुर मार्ग पर चकभिटारा के पास पूर्वाह्न 11:45 बजे अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगाराम कठेरिया के नेतृत्व में उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे हरदोई बाइपास पर पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी पूनम पांडेय और रामप्रकाश दीक्षित स्वागत करेंगे।
बरेली मोड़ पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी अपराह्न 12:15 बजे स्वागत करेंगे। इसके बाद कांट, जलालाबाद के उबरिया मंदिर व महाराणा प्रताप चौक मोड़ पर भी स्वागत किया जाएगा। वह भगवान परशुराम मंदिर में पूजन करेंगे। उनका शहर आगमन पर भी स्वागत किया जाएगा। संवाद