शाहजहांपुर। एसपी कार्यालय पहुंची महिला फरियादी की हालत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर गई। एसपी के निदेश पर महिला को पुलिस टीम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया।
शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस की एक गाड़ी राजकीय मेडिकल काॅलेज पहुंची। तीन-चार महिला कांस्टेबलों ने एक महिला को गाड़ी से नीचे उतारा और ट्राॅमा सेंटर में चलने के लिए कहा, लेकिन महिला अंदर न जाकर एंबुलेंस के पास जमीन पर बैठ गई। चौकी इंचाई विनय कुमार ने महिला से उनकी परेशानी पूछी। महिला ने बताया कि उनका नाम नीलम है। वह अल्हागंज की रहने वाली हैं। उन्हें अल्ट्रासाउंड कराना है। संवाद